सोनभद्र, मार्च 13 -- बभनी। तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने बभनी क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी किया। छापेमारी कर अवैध रुप से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं बभनी चौना रोड पर डंप बालू को सीज करते हुए ग्राम प्रधान को अभिरक्षा में दिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तहसीलदार दुद्धी अंजनी कुमार गुप्ता ने बताया कि झोझवा पहाड़ी के समीप बालू लोडकर बभनी की तरफ आ रहा था कि राजस्व की टीम ने पकड़ लिया। हालांकि ट्रैक्टर चालक भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.