बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किशोर की मौत, तीन घायल
सोनभद्र, मई 31 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रन्दह बाजार के पास रविवार की सुबह बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बभनी के रंदह सागेसोती से रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर बालू लाद कर आसनडीह की तरफ जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे ट्रैक्टर जैसे ही रंदह बाजार के पास पहुंचा, इसी दौरान एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार बभनी के करचाटोला निवासी 17 वर्षीय अवधेश पुत्र कैलाश यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.