गया, अप्रैल 25 -- बांकेबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती मेनका गांव के पास से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। शनिवार दोपहर पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। बांकेबाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार शाह ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रैक्टर को बालू के साथ पकड़ा गया। वह बालू संबंधित कोई चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि इस मामले में खनन विभाग को सूचना दी गई है। (बांकेबाजार से राहुल प्रियदर्शी की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...