सोनभद्र, अप्रैल 23 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा मोड़ के पास शुक्रवार की रात बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से उसकी चपेट में आकर चालक की मौत हो गई। चढ़ाई चढ़ते समय ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया।प्रयागराज के कोरांव निवासी चालक 33 वर्षीय ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ट्रक लेकर जुगैल के खेवधा में बालू साइड पर बुधवार को बालू लादने गया था। बालू लादकर वह चोपन की तरफ आ रहा था। रात लगभग 11 बजे जैसे ही वह खेवधा गांव में चढ़ाई चढ़ रहा था, इसी दौरान ट्रक बैक हो गया। बैक होने के कारण चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से उसकी चपेट में आकर चालक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने जुगैल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पह...