गंगापार, अप्रैल 7 -- लालापुर/ बसहरा। लालापुर क्षेत्र के प्रतापपुर की ओर से बालू लादकर आ रहा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खड्ड में जाकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।लालापुर थाना क्षेत्र के यमुना घाटों पर खनन और रात में परिवहन का काम जोरों पर होता है। सोमवार रात भी बालू लादकर जा रहा ट्रक गोड़ारपुर सुपारी बाग के समीप पहुंचा था कि अचानक ट्रक बेकाबू हो गया। सड़क किनारे बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए ट्रक खड्ड में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक के चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...