मिर्जापुर, फरवरी 17 -- विण्ढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मंगलवार की भोर बालू लदा टीपर अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि चालक और खलासी बाल बाल बच गए। विण्ढमगंज के जोरुखाड निवासी विश्वामित्र कुशवाहा ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे तुरंत घर से बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि बालू से लदा टीपर सड़क पर पलटा हुआ है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद संबंधित लोगों द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.