भागलपुर, जनवरी 8 -- जगदीशपुर पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर और एक जुगाड़ गाड़ी को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के टहसूर घाट से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जबकि एक जुगाड़ गाड़ी को सन्हौला मोड़ के पास पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों के जरिए अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा था। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया। जगदीशपुर थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.