खगडि़या, मार्च 9 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के जीएन बांध स्थित कबेला गांव के पास रविवार को अनियंत्रित हाइवा एक फुस के घर पर पलट गया। हालांकि इस हादसें में कई लोग बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा हाइवा जीएन बांध के ढलान पर गाड़ी को पीछे कर रहा था। इसी बीच अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे स्थित फूस के घर पर जा पलट गया। इधर कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हाइवा ओवरलोड था और ढलान पर बैक करने के दौरान गाड़ी पलट गई। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की घटना में किसी की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.