बालू युक्त पानी की शिकायत पर स्वयं मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त
गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के मौके पर वार्ड संख्या 58 सूरजकुंड धामनगर स्थित दरियाचक मामून मस्जिद के आसपास के पचास से अधिक घरों में बालूयुक्त पानी आने की शिकायत का नगर आयुक्त अजय जैन ने कड़ा संज्ञान लिया। स्वयं मौके पर पहुंच कर तत्काल मिनी नलकूप की सफाई के साथ प्रभावित घरों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने लिए चार पानी के टैंकर उपलब्ध कराए।नगर आयुक्त अजय जैन न केवल खुद तत्काल मौके पर पहुंचे बल्कि महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार एवं सहायक अभियंता राकेश यादव समेत जलकल टीम को मौके पर तलब किया। मामले की शिकायत जन समस्या निवारण मंच के संस्थापक मो. जमशेद जिद्दी ने कॉल कर की थी। यह भी पढ़ें- बालूयुक्त पानी की शिकायत पर स्वयं मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त नगर आयुक्त ने शिकायतकर्ता जमशेद जिद्दी एवं पार्षद जुबैर अहमद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.