देवघर, मार्च 29 -- देवघर। जिले में बालू माफियाओं के बढ़ते आतंक के खिलाफ अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। जसीडीह थाना क्षेत्र के मझियाना गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर एसपी को शिकायत पत्र सौंपते हुए अवैध बालू उठाव और माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रातभर बालू से लदे ट्रैक्टरों का परिचालन होता है, जिससे न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि लोगों की नींद भी हराम हो गई है। तेज आवाज और लगातार आवाजाही के कारण गांव के लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। अनिद्रा जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बालू माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं। कई बार विरोध करने पर भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मनोबल बढ़ता जा रहा है। कहा कि बालू लदे वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.