देवघर, अप्रैल 18 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। लकरा-भलुवा गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर रोकना पुलिस के एक एएसआई को भारी पड़ गया। अवैध कारोबारी और ग्रामीणों की भीड़ ने उनपर पत्थरबाजी कर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एएसआई रामजीवन कुमार क्षेत्र में गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि लकरा से भलुवा गांव होते हुए गिधनी मोड़ की ओर चार ट्रैक्टरों में बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस की कार्रवाई देख तीन ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहे, जबकि चौथा चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना लाने की तैयारी शुरू ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.