संभल, फरवरी 19 -- संभल-बहजोई मार्ग पर बेहटा जयसिंह चौराहा के निकट गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क हादसा हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाधौस निवासी डालचंद उर्फ भूरे पुत्र दुर्गा प्रसाद अपने गांव से बैलगाड़ी डनलप में रेता भरकर बहजोई की ओर आ रहे था। इसी दौरान बेहटा जयसिंह चौराहा के निकट पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने डनलप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर तेज थी। डालचंद बैलगाड़ी से उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल संभल के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस कार की तलाश कर रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.