बालू भरे डंपर ने बस और ऑटो में मारी टक्कर, कोटेदार के भाई की मौत
हरदोई, मई 12 -- बेहटा गोकुल। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर मियापुर बस अड्डे के पास मंगलवार दोपहर बालू से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी प्राइवेट बस और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल कोटेदार के दिव्यांग भाई की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मियापुर बस अड्डे के पास सड़क किनारे खड़ी एक बस में यात्री चढ़ रहे थे। तभी पीछे से आए बालू लदे डंपर ने बस और पास खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में बस में चढ़ रहे 35 वर्षीय वेद प्रकाश निवासी हुसैपुर लुकमान थाना शाहाबाद गंभीर घायल हो गए और उनका पैर कट गया। ऑटो सवार सत्यम, सुमन पत्नी प्रमोद कुमार, विशाल, शालिनी, चंद्रपाल और चंद्रावती पत्नी चंद्रपाल सभी निवासी मियापुर थाना बेहटा गोकुल घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.