उरई, मार्च 31 -- आटा। आटा थाना क्षेत्र में ओवरलोड और तेज रफ्तार डंफरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात जाकीदाई मंदिर के पास हुए हादसे में बालू से लदे ओवरलोड डंफर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और डंफर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और दो महीने की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, इससे दो घंटे तक यातायात ठप रहा। आटा थाना क्षेत्र के अमीसा निवासी प्रदीप 26 वर्षीय पत्नी खुशबु और दो महीने की बेटी के साथ सोमवार को बाइक से ससुराल हमीरपुर के चुनोट जा रहा था। रात में जैसे ही वह आटा थाना क्षेत्र के जाकीदाई मंदिर के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बालू से लदे ओवरलोड डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खुशबु सड़क पर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.