उरई, मार्च 31 -- आटा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में ओवरलोड और तेज रफ्तार डंपरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात जाकीदाई मंदिर के पास हुए हादसे में बालू से लदे ओवरलोड डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और दो महीने की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब सात घंटे तक यातायात ठप रहा।आटा थाना क्षेत्र के अमीसा निवासी प्रदीप अपनी पत्नी खुशबु 26 वर्ष और दो महीने की बेटी के साथ सोमवार को बाइक से अपनी ससुराल जनपद हमीरपुर के चुनोट जा रहा था। रात में जैसे ही वह आटा थाना क्षेत्र के जाकीदाई मंदिर के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बालू से लदे ओवरलोड डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.