धनबाद, अप्रैल 13 -- झरिया के चौथाई कुल्ही स्थित धर्मनगर में दर्जनों मकानों में पड़ी दरारों की सूचना पर रविवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और भयभीत परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद ढुलू महतो ने इस घटना के लिए बीसीसीएल और कोयला माफियाओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोयला निकालने के बाद खदानों में बालू भराई के कार्य में भारी घोटाला हुआ है। इस कारण कोयलांचल की बस्तियां असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया परिवारों ने अपने स्वार्थ के लिए झरिया को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। सांसद ने बीसीसीएल के सीएमडी से फोन पर बात कर तत्काल इस घटना की तकनीकी जांच कराने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प...