फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 21 -- अमृतपुर। बालू भरने जा रहे एक डंपर ने बुधवार की शाम एक ग्रामीण को कुचल दिया। इससे ग्रामीण की मौत हो गई। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने डंपर घेर लिया। साथ ही अन्य वाहनों की चाबियां निकाल लीं। मंझा की मड़ैया गांव के पास बालू का पट्टा है। इससे बालू लेने के लिए ट्रैक्टर ट्राली और डंपर मंझा की ओर से ही निकलते हैं। शाम के समय विजय खेत की रखवाली करने जा रहा था। इस बीच बालू लेने जा रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे विजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखते हुये तीन गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अन्य वाहन जो बालू भरने जा रहे थे उनकी चाबियां निकाल लीं। ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। कहा कि ओवरलोड के चलते घटनाये हो रही हैं। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी गई। यूपी 112 के साथ थाना पुलिस की टीम मोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.