कौशाम्बी, जून 20 -- गड्ढे में डूबकर हुई दो मासूमों की मौत के बाद प्रशासन नींद से जाग गया है। नेवादा में बगैर परमिशन बालू डंप किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम चायल की जांच रिपोर्ट के आधार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए परिवाद दायर कर बालू की नीलामी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नेवादा में बालू का अवैध भंडारण करने वालों ने ही मौत का गड्ढ़ा खुदवाया था। इसी में डूबने से मासूम चचेरे भाइयों की मौत हुई थी। प्रकरण को लेकर अधिकारियों ने अब गंभीरता दिखाई है। उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार से अवैध भंडारण की जांच कराई गई। यह भी पढ़ें- अवैध बालू भंडारण पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई जांच में पाया गया कि ग्राम कादिरपुर नेवादा में प्रयागराज के सेमरी खनन पट्टा क्षेत्र से बालू लाकर डंप की गई थी। टीवीआरओएस फर्म टेक्नोलॉजी के प्र...