रांची, अगस्त 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बालू और खनिज संसाधनों की चिंता करने से पहले भाजपा को अपने शासनकाल का हिसाब झारखंड की जनता को देना चाहिए। इनके शासन में खनिज संपदा की लूट, अवैध खनन और माफियाओं के बढ़ते प्रभाव की चर्चा पूरे देश में होती रही, आज वही लोग नैतिकता का चोला पहनकर सवाल पूछ रहे हैं। बाबूलाल मरांडी यह बताएं कि उनके मुख्यमंत्री रहते और उसके बाद भाजपा के लंबे शासनकाल में अवैध खनन और बालू माफियाओं के खिलाफ कितनी निर्णायक कार्रवाई हुई? क्या उस समय नदियों का दोहन नहीं हो रहा था? क्या उस समय राजस्व की क्षति नहीं हो रही थी? भाजपा को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में ...