बालू जब्त करते हुए लगाया जुर्माना
औरंगाबाद, मई 4 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला खनन विभाग ने उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर में कार्रवाई करते हुए 11 सौ घनफुट अवैध बालू जब्त किया है। इस मामले में उपहारा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुनपुन नदी से अवैध उत्खनन कर आस-पास के खेतों में बालू का भंडारण किया गया था। खनिज विकास पदाधिकारी हरेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में खान निरीक्षक कुमार प्रत्युष एवं थानाध्यक्ष आकाश कुमार शामिल रहे। खान निरीक्षक कुमार प्रत्युष ने बताया कि हमीदनगर में भंडारित 11 सौ घनफुट बालू को जब्त करते हुए 1.47 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.