लखीसराय, अप्रैल 8 -- चानन। चानन पुलिस द्वारा अवैध बालू निकासी को लेकर रोजना पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की अहले सुबह भलूई मोड़ के निकट से एक बालू कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने कहा कि अवैध बालू निकासी के खिलाफ रोजना पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। इसमें किसी प्रकार की नरमी कतई बर्दाषत नहीं किया जायेगा। मंगलवार को भी एक बालू कारोबारी को जेल भेजा गया है। बालू कारोबारी अजय कुमार गोपालपुर गांव का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...