बालू घाट पर ट्रक चालक से मारपीट में गिरफ्तार
आरा, जून 14 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक बालू घाट पर ट्रक साइड करने के विवाद में चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तार आरोपित की पहचान धौरी गांव निवासी कृष्णा यादव के पुत्र अमरजीत यादव उर्फ गणेशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते सात जून की रात मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भातखोड़ा निवासी मानोदास के पुत्र भीम कुमार दास धौरी गांव स्थित बालू घाट संख्या 34 डी पर बालू चालान कटाने पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रक को साइड करने को लेकर विवाद हो गया। वहां बालू लोड कराने वाले कुछ दलालों ने ट्रक चालक पर हमला बोल घायल कर दिया था।
प्राथमिकी दर्ज इस मामले में चालक ने अमरजीत यादव उर्फ गणेशी, अमित कुमार, संजीत उर्फ डिकस समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.