बालू घाटों से बिना तिरपाल के निकल रहे ओवरलोड वाहन
कानपुर, मई 12 -- सिकंदरा, संवाददाता। घाटों से बालू लादकर ओवरलोड वाहन बिना तिरपाल डाले निकल रहे हैं, जिससे पीछे से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों की आंखों व चेहरे पर बालू गिरने से वाहन अनियंत्रित हो जाने पर मार्ग दुर्घटनाएं हो रही हैं। सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बिछावली, भुपइयापुर बालू घाट संचालित हैं, जहां से ओवरलोड वाहन गंतव्य के लिए बिना तिरपाल डाले रवाना होते हैं। आला अफसरों के निर्देश के बावजूद न तो घाट संचालक वाहनों पर तिरपाल डलवाना अपना कर्तव्य समझते हैं और न ही वाहन चालक तिरपाल डालना उचित समझते हैं। बिना तिरपाल पड़े बालू लदे वाहन जब हाईवे, मुगल मार्ग पर तीव्र गति से चलते हैं तो बालू के ढेर उड़-उड़कर पीछे चल रहे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारक होते हैं। यह भी पढ़ें- गुगुलडीह बाजार में बालू लदे वाहनों के कारण नित्य लग रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.