पटना, मार्च 12 -- उमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य के 78 बालू घाटों का ठेका लेकर उसे सरेंडर करने वाले लोग अब दोबारा किसी खनन निविदा में भाग नहीं ले सकेंगे। उनको ब्लैकलिस्ट करते हुए कंपनी या नाम बदल किसी भी रूप में पुन: निविदा में भाग लेने पर रोक लगाई जाएगी। वे गुरुवार को प्रेस वार्ता कर खान एवं भूतत्व विभाग के 100 दिन की उपलब्धियों का ब्योरा दे रहे थे। उन्होंने अवैध खनन की गुप्त सूचना देने वाले 71 बिहारी योद्धाओं को पुरस्कृत किया। सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए इनके नाम और पते गुप्ता रखे गए हैं। नया सचिवालय स्थित उद्योग विभाग के सभागार में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने पिछले वर्ष के मुकाबले तीन से चार गुना अधिक बोली लगाकर घाट ले लिया गया। उनको लगा था कि अवैध खनन कर मुनाफा कमा लेंगे, लेकिन वि...