बालू घाटों के संचालन संबंधी ब्यौरा मांगे जाने पर पंचायत कर्मियों में मची खलबली
लातेहार, जून 20 -- बेतला, प्रतिनिधि। बरवाडीह के सीओ द्वारा कैटेगरी-1 के बालू घाटों का संचालन संबंधी विस्तृत ब्यौरा मांगे जाने पर क्षेत्र के मुखिया और पंचायत सचिवों में खलबली मची है। खासकर समिति के वैसे लोग जो लापरवाही से न तो अपनी पंजी का ठीक से संधारण किए थे और न ही बालू घाटों से प्राप्त चालान राशि को सरकारी कोषागार में जमा कर पाए थे,विशेष रूप से चिंतित-परेशान नजर आने लगे हैं। मालूम हो कि सीओ लवकेश सिंह ने माईनिंग रुल्स 2025 के तहत सभी बालू घाटों के संबंधित मुखिया और पंचायत सचिवों को कैटेगरी-1 के बालू घाटों का संचालन संबंधी विस्तृत ब्यौरा एक सप्ताह के अंदर अंचल कार्यालय में जमा करने का सख्त आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.