सराईकेला, अप्रैल 24 -- सरायकेला, संवाददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने श्रेणी-2 बालू घाटों के संचालन में हो रही देरी की जानकारी ली। नीलामी के तीन माह पश्चात भी संचालन प्रारंभ नहीं होने पर बीडीओ ईचागढ़ एवं कुकड़ू को ग्रामसभा की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया, जिससे कि बालू घाटों का संचालन यथाशीघ्र प्रारंभ हो सके। गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की ऑनलाइन बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनिज परिवहन और बालू स्टॉक को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में यह खुलासा हुआ कि पश्चिम बंगाल के चालान के माध्यम से खनिजों का परिवहन किया जा रहा है। इसे राजस्व की हानि मानते हुए उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और खनन निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के दिशा-निर्देश...