घाटशिला, फरवरी 17 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पांच बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया के बाद अब धरातल पर संचालन को लेकर कवायद तेज हो गई है। सोमवार को एमएस जी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विकास और स्थानीय हितों के बीच संतुलन बनाने पर चर्चा हुई। सोमवार को हुई बैठकों के दौरान बनकटा और बरागाड़िया पंचायत (डीपा पाल बालू घाट) में ग्राम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। हालांकि, डोजुड़ीरी, नागुड़साईं और नेकड़ाडिहा में विभिन्न कारणों और ग्रामीणों की अनुपस्थिति की वजह से सभा को स्थगित करना पड़ा। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, इन क्षेत्रों में नई तिथि निर्धारित कर दोबारा बैठक की जाएगी। डीपा पाल बालू घाट की सभा में ग्रामीणों ने स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया। उनकी मुख्य मां...