बालू खनन या मौत को दावत? गंगा नदी में 7 बच्चियां डूबीं, 3 के शव मिले; विधायक के आरोप गंभीर
पटना, अगस्त 17 -- पटना के बख्तियारपुर रानीसराय जहाजी घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार की सात बच्चियां तेज धारा में डूब गईं। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां नदी में बह गईं। एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर तीन शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक बच्ची की तलाश जारी है। विधायक अरुण कुमार साह ने घटना के लिए बालू खनन कारोबारियों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी बच्चियां एक ही परिवार की थीं, जिनमें दो सगी और अन्य चचेरी बहनें शामिल हैं। सोमवारी स्नान के दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी एक-एक कर पानी में उतरती चली गईं और सभी तेज धारा की चपेट में आ गईं। यह भी पढ़ें- लखीसराय, पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.