श्रावस्ती, दिसम्बर 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। अवैध खनन व ओवरलोडिंग वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत अवैध बालू खनन में दो ट्रैक्टर ट्रालियों व ओवरलोडिंग में चार वाहनों समेत आधा दर्जन वाहनों को पकड़ा। पकड़े गए वाहनों को सीज कर थानों के सुपुर्द कर दिया। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशन में खनन विभाग की ओर से अवैध व बिना परमिट के उपखनिज का खनन व परिवहन कर रहे वाहनों के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत खनन विभाग ने सोमवार सुबह सिरसिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन कर जा रही दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा। इसी तरह थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र में ओवरलोड गिट्टी लदे दो ट्रक पकड़े। गिलौला थाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग में एक ट्रक व इकौना थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन में एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई।...