झांसी, मई 4 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। सोमवार को सीओ ने थाना पुलिस के साथ शिकायत पर सुखनई नदी में मेलोंनी गांव के अवैध बालू खनन पर छापा मारा। जिससे वहां भगदड़ मच गई। खनन माफिया ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ सुखनई नदी के मेलौनी गांव पहुंचे। जहां नदी के अंदर ही अवैध खनन का काम चल रहा था। पुलिस को देखते ही खनन में लगे चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और उन्हें थाने भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिनदहाड़े नदी से अवैध रूप से बालू निकाली जा रही थी, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा था। अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.