शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। जिले में बालू खनन के एक ठेके को लेकर प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पहले ऊंची दर पर हुआ ठेका बाद में निरस्त कराकर कम दर पर दोबारा आवंटन किया गया, जिससे राजस्व को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ककरा-काकर कुंड क्षेत्र में बालू खनन के लिए 28 नवंबर 2025 को टेंडर जारी किया गया था। एमएसटीसी के माध्यम से हुई प्रक्रिया में 13 फर्मों ने भाग लिया। इसमें साईं कंस्ट्रक्शन ने सबसे अधिक 351 रुपये प्रति घन मीटर की दर लगाकर ठेका हासिल किया था और करीब 22 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा की थी। आरोप है कि बाद में ऊंची दरों को लेकर कुछ लोगों के बीच सहमति बनी और ठेका छोड़ने का निर्णय हुआ। इसके बाद संबंधित फर्म ने आगे की धनराशि जमा नहीं की, जिससे उसकी सिक्योरिटी जब्त कर ठेका निरस्त कर दिया गया।जानकारों के अनुसार, यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.