उरई, फरवरी 28 -- कालपी। तहसील कालपी क्षेत्र के बेतवा नदी के किनारे स्थित बालू खनन क्षेत्र के लिये पर्यावरणीय अनापात्ति प्रमाण पत्र के लिए एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोक सुनवाई हुई। इस मौके पर ग्रामीणों ने सहभागिता की। तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय झांसी के तत्वावधान में आयोजित परियोजना स्थल के समीप रहने वाले निवासी गणों के समक्ष लोक सुनवाई हुई। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण अनापत्ति के लिए लोक सुनवाई प्रस्तावित खनन परियोजना बालू/मौरम प्रस्तावित खनन गाटा नंबर 439 (खंड-6) ग्राम/घाट पथरेटा तहसील कालपी जनपद जालौन में खनन कार्य किया जाना है।इस मौके पर तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने वालू खनन क्षेत्र के बारे में खंड बार क्षेत्रफल की जानकारियां दीं। क्षेत्रीय ग्रामीणो ने भी ...