बांका, दिसम्बर 15 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर चांदन नदी के अवैध घाटों से बालू खनन करने के आरोप में खान निरीक्षक रीना कुमारी ने 16 बालू माफियाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि बांका एसपी के निदेश पर खान निरीक्षक अलका कुमारी एवं रीना कुमारी ने अमरपुर पुलिस के साथ बीरमा एवं राजापुर बालू घाटों पर छापामारी की जिसमें दोनों जगहों पर नदी से करीब 76 हजार घन फीट बालू का अवैध खनन किया गया था। उक्त स्थल बालू खनन की दृष्टि से प्रतिबंधित क्षेत्र है। इस अवैध खनन से सरकार को लगभग 81 लाख 47 हजार सात सौ रुपए राजस्व की क्षति हुई है। इस मामले में उन्होंने कजरैली थाना क्षेत्र के कनकैथी गांव के केवल सिंह, भदरिया गांव के गिरिधारी मंडल, अविनाश कुमार उर्फ राणा, तेतरिया गांव के दीपक यादव, अजय पासवान उर्फ संजय पासवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.