चित्रकूट, मार्च 27 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ तहसील क्षेत्र के रेडी भुसौली में यमुना नदी पर संचालित बालू खदान में निर्धारित रकबे से हटकर हो रहे खनन की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम पुलकित गर्ग ने जांच कराई। एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर, एसडीएम मऊ आरआर रमन व खान अधिकारी रणधीर सिंह ने स्थलीय जांच की। यहां करीब 27 एकड़ रकबे का खनन पट्टा सुनील पांडेय के नाम से स्वीकृत है। इधर कुछ दिनों से खदान में निर्धारित रकबे से हटकर खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। एडीएम ने बताया कि मौके पर निर्धारित स्वीकृत क्षेत्र के भीतर खनन कार्य पाया गया है। खनन क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर सीमा स्तंभ लगे हुए है। नदी की जलधारा में कोई खनन कार्य नहीं मिला। मौके पर कोई भी मशीन नहीं पाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.