अररिया, मार्च 26 -- अररिया, संवाददाता बुधवार को जिला खनन विभाग द्वारा छापामारी के दौरान जोकीहाट अंचल में बालू के कथित अवैध परिवहन के आरोप में एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। दी गई जानकारी के मुताबिक खान निरीक्षक द्वारा जोकीहाट अंचल अन्तर्गत छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के क्रम में जब्त किया गया। जब्त ट्रैक्टर को जोकीहाट थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। संबंधित वाहन पर 1.10 लाख रुपया का दण्ड भी अधिरोपित किया गया है। बताया गया कि छापामारी लगातार जारी है।जिला अंतर्गत अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरूद्ध इस साल मार्च महीने में अब तक 57 स्थलों पर छापेमारी कर 18 वाहन जब्त किया गया है। दो प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक की गिरफ्तारी हुई है। दण्ड के रूप में 27.79 लाख अधिरोपित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.