सीतामढ़ी, मार्च 24 -- शिवहर। खनन टास्क फ़ोर्स क़ी बैठक सोमवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई। डीएम ने विभागीय लक्ष्य के अनुरुप समहरण प्राप्त करने को लेकर समुचित प्रयास करने का निर्देश दिया। बालू के अवैध खनन एंव परिवहन को रोकने के लिए लगातार छापेमारी करने एंव रात्रि मे चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं अवैध खनन एंव परिवहन मे संलिप्त पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। साथ ही बगमती प्रमंडल के तहत चल रहे बांध मजबूतीकरण कार्य का नियमित अनुश्रवण कर उसमे चल रहे वाहनों क़ी सूची संबंधित थाना के साथ-साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को भी उपलब्ध कराने का निदेश दिया। इसके अलावा जिले मे नियमित रूप से जांच, छापेमारी एंव निरीक्षण कर फोटोग्राफ जिला प्रशासन के व्हाट्सप्प ग्रुप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.