आरा, मार्च 15 -- -पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों की अवैध खननकर्ता से नोकझोंक -अवैध खनन कर रही चार पोकलेन को घेरकर ग्रामीणों ने किया हंगामा -खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन के रवैए से ग्रामीण नाराज सहार, संवाद सूत्र। सहार में ग्रामीणों ने निर्धारित खनन क्षेत्र से बाहर आकर घाट संचालकों की ओर से किये जा रहे खनन के विरोध में रविवार को जमकर हंगामा किया। सहार गांव के सामने आबादी के नजदीक आकर खनन कर रही पोकलेन मशीनों को चालक सहित ग्रामीणों ने घेर लिया और अवैध खनन करने से रोक दिया। ग्रामीणों कि शिकायत थी कि हमें नदी तट पर रहने के बावजूद हैंडपंप या मोटर से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। अवैध खननकर्ता इसी क्षेत्र के बाहर और आबादी के समीप अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी हमने अवैध खनन में लिप्त लोगों को समझाया था कि पानी की ब...