रांची, फरवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बालू की लूट और अवैध कारोबार का आरोप लगाते हुए व्यापक आंदोलन की आवश्यकता बताई। मरांडी ने कहा कि झारखंड में बालू के अवैध कारोबार ने एक गंभीर सामाजिक और आर्थिक संकट का रूप ले लिया है। दुमका, खूंटी, रांची या राज्य का कोई अन्य जिला हो, हर जगह अवैध खनन और कालाबाजारी के कारण बालू की कीमतें आसमान छू रही हैं। अवैध खनन से न केवल आम जनता आर्थिक रूप से शोषित हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी अपूरणीय क्षति पहुंच रही है। नदियों का स्वरूप बदल रहा है, भू-क्षरण बढ़ रहा है और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधन खतरे में पड़ रहे हैं। मरांडी ने कहा कि नदियों से कुछ ही किलोमीटर की दूरी तय करते ही बालू की कीमत कई गुना बढ़ जा रही है। आखिर ऐसा कौन-सा अर्थशास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.