जमुई, दिसम्बर 22 -- सोनो। निज संवाददाता बरनार नदी के विभिन्न घाटों से बालू तस्करों द्वारा अवैध रूप से बालू की तस्करी का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई तथा कार्यवाई करते हुए बालू की ढुलाई में लगे तीन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। वायरल वीडियो बालू के इस अवैध कारोबार में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बता रहा है। अब बालू का यह अवैध कारोबारी इतने बेख़ौफ होकर अपने धंधे को अंजाम दे रहें हैं कि, रात का अंधेरा हो या दिन के उजाला इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि नदी घाट के पास दो ट्रैक्टर खड़े हैं और वहीं डायल 112 की पुलिस टीम भी मौजूद है। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा यह बात करते सुना जा सकता है कि देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.