बालू के अवैध उत्खनन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
बोकारो, जून 30 -- बालीडीह पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में पेटरवार निवासी मंजीर अंसारी तथा कथारा निवासी मोहम्मद शाह हुसैन ताहा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार खान विभाग की शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गिरफ्तारी की जानकारी खान निरीक्षक सीताराम टुडू की शिकायत पर 6 अक्टूबर 2024 को बालीडीह थाना में दर्ज मामले में मंजीर अंसारी को आरोपी बनाया गया था। वहीं खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को दर्ज कराए गए मामले में मोहम्मद शाह हुसैन ताहा नामजद आरोपी था। बताया गया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। हाल ही में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बालीडीह एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.