कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर क्षेत्र के खरतला घाट में बालू के खनन का ठेका लिए झांसी के ठेकेदार ने वहां से अनुबंध से अधिक खनन करा लिया। राजस्व व खनन विभाग की टीम की जांच में इसका खुलासा होने पर खनन करने वाली पट्टा धारक पर 12.21 लाख रुपये जुर्माना किया गया। यमुना नदी में बालू के खनन में स्वीकृत से अधिक बालू खनन कराया जा रहा है। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों पर डीएम कपिल सिंह ने टास्क फोर्स का गठन कर पट्टा धारकों की ओर से कराए जा रहे बालू खनन कार्य की जांच का निर्देश दिया है। इसी क्रम में भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के खरतला कटरी खनन क्षेत्र-4 में पट्टा धारक की ओर से स्वीकृत से अधिक बालू खनन कराए जाने की शिकायत पर डीएम के निर्देश के तहत खनन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल कराई तो पट्टाधारक झांसी की रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.