बालू का अवैध परिवहन कर रहे सात वाहन धराएं, सीज
सोनभद्र, जून 6 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दो दिनों में बालू का अवैध परिवहन कर रहे सात डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया है। पकडे़ गए वाहन चालकों के आवश्यक कागजात न उपलब्ध कराने पर यह कार्रवाई की गई है। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोन नदी का बालू के अवैध परिवहन की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रात में गश्त तेज कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को चार वाहन अवैध रूप से बालू लाद कर परिवहन करते हुए पकड़ा और उन्हें कोतवाली लाकर सीज कर दिया। वहीं शनिवार की भोर में भी तीन वाहनों को अवैध रूप से बालू का परिवहन करते पकड़कर सीज किया गया। बताया कि पकड़े गए वाहन चालकों से आवश्यक कागजात की मांग की गई जिसमें कागज प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.