छपरा, मार्च 8 -- लगातार हमलों से उठ रहे सवाल - पहले से सूची बनाकर कार्रवाई क्यों नहीं करती पुलिस? पेज चार की लीड छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण जिले में अवैध बालू और शराब कारोबारियों की बढ़ती दबंगता से वर्दीधारियों की लगातार किरकिरी हो रही है। हाल के वर्षों में कई बार पुलिस और खनन विभाग की टीम पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कार्रवाई के लिए पहुंचने वाली टीमों को घेरना, गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करना और अधिकारियों पर हमला करना आम है। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में यह सवाल भी उठ रहा है कि जब पुलिस को ऐसे कारोबारियों की जानकारी रहती है तो पहले से चिन्हित कर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। लोगों का मानना है कि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाने से ही माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है। हमलों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.