मुंगेर, जनवरी 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता । ट्रक मालिक मृत्युंजय कुमार यादव ने एसपी को आवेदन देकर बिना मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के बालू एवं गिट्टी लदे वाहनों से पुलिस द्वारा अवैध उगाही का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया है कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र में 8 जनवरी की रात संग्रामपुर थाना के पुलिस कर्मी द्वारा गिट्टी लदे 2 ट्रक को पकड़ा गया। धर्मकांटा में ट्रक का वजन कराने के बाद ओवरलोड के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की गई। अवैध राशि दिए जाने पर पुलिस द्वारा एक ट्रक को छोड़ दिया गया। जबकि उसके गिट्टी लदे ट्रक संख्या बीआर10जेसी 8551 को जब्त कर लिया गया। दो ट्रक के जब्त होने और एक ट्रक को छोड़े जाने का मामला धर्मकांटा के सीसीटीवी में कैद है। मृत्युंजय यादव ने एसपी को दिए आवेदन में मामले की जांच करा कर आरोपी पुलिस कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई का आग्रह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.