फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- थाना जसराना के गांव उस्मानपुर पाढ़म में बालू उतारने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने मां-बेटे पर हमला बोल दिया। मां-बेटे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उस्मानपुर पाढ़म निवासी धीरेंद्र सिंह के अनुसार वह 23 फरवरी को वह दोपहर 12 बजे ट्रेक्टर से गांव की सरकारी जमीन पर बालू उतार रहा था। इस दौरान उसकी मां गुड्डी देवी भी मौके पर थी। आरोप है कि बालू उतारने के दौरान कमलेश, राजू, मोहित, सुमित, अखलेश देवी, प्रीती देवी एवं श्रीदेवी हाथों में लाठी डंडे लेकर आए तथा गुड्डी देवी से कहा कि यहां पर बालू क्यों उतार रहे हो, यह जगह हमारी है। इस पर धीरेंद्र की मां गुड्डी देवी ने कहा कि यह सरकारी जगह है तथा हम बाद में बालू को यहां से उठा लेंगे। इस पर आरोपियों ने गाली देना शुरू क दिया। जब धीरेंद्र ने उन्हें टोका तो उन्होंने...