आजमगढ़, अगस्त 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फरीदगंज बाजार में कमरावा मोड़ के पास मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के लखमलपुर पट्टी गांव निवासी 21 वर्षीय अंश यादव ट्रक चलाता था। वह नसीरुद्दीनपुर फरिहा निवासी आमिर का ट्रक चलाता था। मंगलवार को बालू लेकर फरीदगंज बाजार में कमरावा मोड़ पर गब्बू सोनकर के घर पहुंचा था। रात करीब नौ बजे मजदूर बालू उतार रहे थे। अंधेरा होने के कारण अंश यादव ट्रक के उपर चढ़ गया और मोबाइल से रोशनी दिखाने लगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्कोर्पियो की पोल से टक्कर में युवक की मौत, दो घायल जहां ट्रक रोका गया था वहां ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा था। मोबाइल से रोशनी दिखा रहा अंश तार के संपर्क म...