लातेहार, नवम्बर 22 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धांधू पंचायत के धांधू गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने से तीन किसानों का लगभग 375 बोझा धान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान इस्तेयाज खान (220 बोझा), शमशुद्दीन खान (85 बोझा) और मोजाहिद खान (75 बोझा) ने बताया कि उनका खलिहान एक ही स्थान पर था, जहां वे खेत से काटकर धान के बोझे रखे हुए थे। किसानों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाया गया हैं। किसानों ने बताया कि रात में अचानक आग की लपटें उठती देख जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक अधिकांश धान जल चुका था। किसानों के अनुसार सालभर के भोजन के लिए वे इसी धान पर निर्भर रहते हैं और खाद-बीज भी उधार लेकर खरीदा था। अब उन्हें चिंता है कि कर्ज कैसे चुकाएंगे और परिवार का सालभर का गुजारा कैसे होगा। पीड़ित किसानों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.