लातेहार, फरवरी 27 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ वन क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के कारीमाटी गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के दो गरीब परिवारों के कच्चे मकानों को तोड़ दिया। वहीं घर में रखा अनाज भी पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना से पीड़ित परिवारों के सामने रोज़मर्रा की जिंदगी चलाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित चतरगुन यादव एवं शंभू यादव ने बताया कि रात के समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक हाथी के गांव में प्रवेश करने की आहट मिली। जान बचाने के लिए सभी परिजन आनन फानन में घर से बाहर निकले और शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी। ग्रामीणों की सामूहिक मदद से किसी तरह हाथियों को गांव से खदेड़ा गया, लेकिन तबतक दोनों परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे और घर में रखा अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.