लातेहार, मई 19 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया।

पहली दुर्घटना पहली दुर्घटना चेताग गांव के पास हुई। जहां दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार झाबर गांव निवासी सूरज कुमार 20 वर्ष,सत्येंद्र गंझू 19 वर्ष और दुर्गेश्वरी कुमार 20 वर्ष बाइक से नेताजी पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक,जिस पर शेरेगड़ा गांव निवासी विजय कुमार 30 वर्ष,नीलम देवी 24 वर्ष और शिवम कुमार 9 वर्ष सवार थे। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए।

दूसरी दुर्घटना दूसरी घटना पकरी गांव के पास हुई,जहां भाजपा नेता उदय यादव बाइक से बालूमाथ से अपने घर मासियातू...