लातेहार, जून 27 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिडारकोम गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान पिडारकोम गांव निवासी यशोदा यादव की पुत्री सुकरी कुमारी 14 के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई,जबकि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार सुकरी कुमारी अपने घर के समीप स्थित खेत से मिट्टी लाने गई थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। बिजली की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बालूमाथ में वज्रपात की चपेट में आने से किशोरी की मौतघटनास्थल पर स्थिति घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी मौके पर पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना...